फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एटीएम से कार्ड के जरिए रकम निकासी न होने से लोग परेशान

Wed, 03 Jul 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसबीआई के एटीएम से कार्ड से रकम की निकासी नहीं हो पा रही है। एटीएम में कार्ड की बजाय योनो एप को प्रमुखता दी जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसबीआई के कठायतबाड़ा स्थित एटीएम से कार्ड की सहायता से पैसे नहीं निकल सके। एटीएम में मौजूद गार्ड ने बताया कि केवल योनो एप की सहायता से रकम निकल रही है। कठायतबाड़ा में ही पंत पार्क के पास स्थित एसबीआई एटीएम में भी कार्ड से रकम की निकासी नहीं हो रही थी। स्टेशन रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के एटीएम में पैसे नहीं थे। इस कारण अधिकतर लोगों ने दूसरे एटीएम का सहारा लिया। एसबीआई बागेश्वर के चीफ मैनेजर आशुतोष राठौर ने बताया कि डिजिटल ठगी से बचाने के लिए जागरूकता के तौर पर यह तरीका अपनाया जा रहा है। एप की सहायता से लोगों को पैसे निकालने के लिए एक कोड मिलता है जो केवल दो घंटों के लिए वैध रहता है। एटीएम में पैसे डलवाए जा रहे हैं। लोग एप के साथ कार्ड का भी उपयोग कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें