बागेश्वर। सड़कों पर बिछी लाइनों से अक्सर पानी बहता है। पानी की बर्बादी से लोगों के घरों में पानी कम पहुंच रहा है। कठायतबाड़ा क्षेत्र में बीडी पांडे परिसर गेट से करीबन 100 मीटर पहले कई दिनों से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। पेयजल लाइन से लीकेज हो रहा है जिससे सड़क पर पानी बर्बाद हो रहा है। नगर के मंडलसेरा, जीतनगर, कठायतबाड़ा क्षेत्रों में पानी की काफी समस्या है। लोग प्राकृतिक स्रोतों के साथ ही हैंडपंपों से पानी जुटाते दिखाई देते हैं। नगर की कई लाइनें सड़कों के नीचे दबी हैं। अगर लीकेज होता है तो इसे ठीक करने में कई दिन लग जाते हैं। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि मुआयना किया जाएगा। लीकेज विभाग की लाइन से हो रहा है या निजी लाइन से इसकी पड़ताल की जाएगी। विभाग की लाइन से लीकेज हो रहा होगा तो ठीक कर दिया जाएगा। संवाद