फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: संचार सुविधा ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 23 Jun 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लाहुरघाटी क्षेत्र के कई गांवों में बीते 15 दिनों से संचार व्यवस्था ठप है। संचार सेवा ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द संचार सेवा बहाल करने की मांग की। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे पंद्रहपाली, हड़बाड़, जाख और पुरकोट के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र का मोबाइल टावर खराब है। बीएसएनएल के फाइबर कनेक्शन लेने वाले ग्रामीणों को भी फाइबर का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सेवा बाधित होने के चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। मानसून काल में सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने क्षेत्र में बंद पड़ी संचार सेवा को शीघ्र सुचारू कराने की मांग की है। इस मौके पर गोकुल परिहार, उमेश परिहार, दिनेश पांडेय, दिनेश परिहार, मनोज होलरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें