बागेश्वर। जिले में एआरटीओ की नियुक्ति होने के बाद परिवहन विभाग ने नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। एआरटीओ अमित कुमार ने जिले में चैकिंग अभियान चलाकर 29 लोगों के चालान काटे। परिवहन विभाग ने मंगलवार को जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले मुख्य मार्गाें में चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ चालानी करते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। एआरटीओ अमित कुमार ने बताया कि 20 मई से अब तक जिले में चैकिंग अभियान संचालित कर कुल 93 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है और 11 वाहनों को सीज किया गया है। इस दौरान एक वाहन चालक शराब पीकर वहन चलाते पाए गया। टीम ने वाहन को सीज कर चालक को कोतवाली पुलिस के हवाले किया। उन्होंने बताया कि जिले में चैकिंग अभियान जारी रहेगा। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद