फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: काफलीगैर के गांवों में जंगली सुअर उजाड़ रहे फसल

Thu, 06 Mar 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअर किसानों के लिए परेशानी बने हुए हैं। सुअर खेतों में घुसकर फसल को चौपट कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से सुअरों से निजात दिलाने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के बोहाला, असों, पाना समेत कई गांवों में रात के समय सुअर खेतों में उगी फसल और सब्जियों को नष्ट कर रहा है। ग्रामीण लक्ष्मण सिंह, प्रेमा देवी, गणेश सिंह, मोहन सिंह आदि ने बताया कि पूरे दिन की मेहनत पर रात को सुअर पानी फेर देते हैं। इस साल समय पर बारिश नहीं होने से पहले ही फसल अच्छी नहीं हुई। अब सुअरों के कारण बर्बाद हो रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें