फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शामा और काफलीगैर की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का इंतजार

Fri, 06 Oct 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिथौरागढ़ की सीमा से सटे कपकोट के दूरस्थ क्षेत्र शामा और अल्मोड़ा जिले की सीमा पर स्थित काफलीगैर क्षेत्र में सीएचसी खोलने की मांग लंबे समय से लोग कर रहे हैं। लोगों की मांग परवान नहीं चढ़ रही है।
विज्ञापन

काफलीगैर और शामा क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय पर निर्भर हैं। शामा क्षेत्र पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटा हुआ है। शामा क्षेत्र में लीती, गोगिना, कीमू आदि हिमालयी क्षेत्र से सटे गांव भी आते हैं। इलाज की उचित सुविधा न होने पर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। छोटी सी बीमारी के इलाज के लिए भी कपकोट सीएचसी और जिला मुख्यालय आना पड़ता है। लीती महिला मंगल दल की अध्यक्ष धना कोरंगा, डांगती के सामाजिक कार्यकर्ता दान सिंह कोरंगा ने कहा कि क्षेत्र में सुविधाजनक अस्पताल न होने से इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है।
इलाके के लोग लंबे समय से शामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी बनाने की मांग कर रहे हैं। यह मांग पूरी की जानी चाहिए। अल्मोड़ा जिले की सीमा से सटे काफलीगैर के लोग भी सीएचसी खोलने की मांग को लेकर लंबे समय से मुखर हैं। काफलीगैर में सीएचसी खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार सर्वे भी कराया था पर बात उससे आगे नहीं बढ़ी। सीएमओ डॉ. डीपी जोशी कहते हैं कि शामा और काफलीगैर में सीएचसी की स्थापना के लिए अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी हासिल की जाएगी। उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें