बागेश्वर। इलाके में बुधवार देर रात हुई बारिश से जिले की पांच सड़कों पर मलबा आ गिरा। सड़कों पर बृहस्पतिवार की शाम तक यातायात बाधित रहा।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मलबा गिरने से खड़लेख-भनार मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूपी सड़क तीन स्थानों में मलबा गिरने से बाधित हो गई। काफलीकमेड़ा मार्ग में भी तीन स्थानों पर मलबा गिर गया। तोली और बघर सड़क भी मलबा गिरने से बाधित हो गई थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह से ही सड़कों से मलबा हटाना शुरू कर दिया गया था। शाम पांच बजे तक सभी सड़कों पर यातायात बहाल हो गया। बृहस्पतिवार को दुगनाकुरी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य इलाकों में सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ रहा। संवाद