फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आशाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग की

Thu, 29 Feb 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने के साथ ही पल्स पोलियो अभियान का मेहनताना बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को सीएमओ अनुपमा ह्यांकी को दिए ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन लोगों से अल्प मानदेय में काम कराया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान का तीन दिन का मेहनताना केवल 275 रुपये दिया जाता है। अभियान के दौरान एक ही दिन में उन लोगों के भोजन आदि पर सैकड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं। इन लोगों ने पल्स पोलियो अभियान का मेहनताना कम से कम पांच सौ रुपये प्रतिदिन देने की मांग की है। कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए मासिक मानदेय में भी बढ़ोतरी की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में सीमा खान, गोमती, पुष्पा, अनीता देवी, गंगा डंगवाल, सावित्री, हेमा, रोशनी आदि शामिल थीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें