फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रवासियों के लौटने से बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड रहे गुलजार

Sat, 11 Mar 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर से होली मनाकर लौट रहे प्रवासियों से बस स्टेशन पर बड़ी चहल-पहल। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। होली मनाने के लिए गांव आए प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। लोगों के शहरों की ओर लौटने के चलते बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंडों पर रौनक देखी जा रही है। सुबह से दोपहर तक केमू बस और टैक्सियों में अच्छी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर लोग महानगरों और बड़े शहरों में रहकर रोजगार करते हैं। इन दिनों होली मनाने के लिए गांव आए लोग वापस शहर की ओर जाने लगे हैं। शुक्रवार को सुबह से टैक्सी स्टैंड और बस स्टेशन में चहल-पहल रही। होली के दौरान सुस्त पड़े कारोबार में तेजी आने से बस और टैक्सी संचालक भी खुश हैं। केमू के स्टेशन इंचार्ज धरणीधर जोशी ने बताया कि हल्द्वानी जाने वाली बसों में सुबह से ही अच्छी भीड़ हो रही है। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पुष्कर जोशी ने बताया कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा को जाने वाली टैक्सियों में अच्छी सवारी हैं। आने वाले तीन-चार दिन तक ऐसी ही रौनक बनी रहने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें