गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़, कपकोटी, फल्याटी डाक मार्ग बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों में सड़क है। मार्ग के चौड़ीकरण की फाइल वर्षों से शासन में धूल फांक रही है। गरुड़ कपकोटी फल्याटी मार्ग का निर्माण नब्बे के दशक में हुआ। मार्ग पर डामरीकरण मात्र फल्याटी गांव तक हुआ है। मार्ग के किनारे टीट बाजार, नौघर, माल्दे, पडियारखेत आदि गांवों के पास सड़क पर अतिक्रमण होने से मार्ग काफी संकरा हो गया है। कपकोटी, डाक, डोलगांव, कपकोटी, फल्याटी के ग्रामीणों ने मार्ग का चौड़ीकरण करने के संबंध में कई बार शासन-प्रशासन से कह चुके हैं। ढोलगांव निवासी प्रकाश रावल ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण की फाइल शासन में वर्षों से धूंल फाक रही है। क्षेत्र के लोगों ने मार्ग पर जल्द डामरीकरण करने के लिए कहा है। संवाद