फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मोटर मार्ग का निर्माण न होने से गुस्साए लोगों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 31 Jul 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जोशी- पालड़ी-पालड़ीछीना-मल्ला डाना- नैणी मोटर मार्ग का निर्माण न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने आगामी विधानसभा उप चुनाव का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। कहा स्वीकृत सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। प्रस्तावित सड़क में वन भूमि का निस्तारण न होने से सड़क नहीं बन पा रही है। क्षेत्र के बीमार, असहाय लोगों को डोली से सड़क तक लाना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपचुनाव से पहले वन भूमि का हस्तांतरण नहीं हुआ तो चुनाव बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में लीलाधर तिवारी, नंदा बल्लभ तिवारी, दया किशन तिवारी, शेखर चंद्र, दया कृष्ण, पूरन चंद्र, नंदा बल्लभ, सावित्री देवी, दुर्गा दत्त, माधवानंद आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें