फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नया मोटर के खिलाफ हुए बैजनाथ वार्ड के लोग

Mon, 22 Jan 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ मोटर पुल के पास प्रस्तावित नये पुल के निर्माण की सुगबुगाहट पर बैजनाथ वार्ड के लोग लामबंद हो गए हैं। तहसीलदार तितिक्षा जोशी को दिए ज्ञापन में कहा कि पुल का निर्माण होने से बैजनाथ बाजार की कई दुकान टूटेंगी। उन्होंने पुरुड़ा सिंचाई पंपिंग लिफ्ट से नये मोटर पुल का निर्माण करने को कहा है। ज्ञापन में लोनिवि से प्रस्तावित पुल निर्माण की डीपीआर तत्काल निरस्त करने की मांग रखी। वहां पर बैजनाथ मंदिर के मुख्य सचेतक भगवत गिरी गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र गिरी, नंदन गिरी, गीता, कलावती देवी, कमला आदि थीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें