फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गरुड़-चौखुटिया मार्ग के लिए पथरा गईं आंखें

Mon, 10 Jul 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राज्य बने 22 साल हो गए हैं लेकिन गरुड़-चौखुटिया मोटर मार्ग के विस्तार की फाइल बाहर नहीं निकल पा रही है। यह सालों से केंद्रीय वन मंत्रालय में धूल फांक रही है। इस सड़क के बनने से गरुड़ से चौखुटिया की दूरी एक वाहन से करने में मात्र एक घंटे का समय लगेगा।
विज्ञापन


गरुड़ चौखुटिया मार्ग मार्ग के निर्माण की मांग 43 साल पुरानी है। अविभाजित उप्र सरकार के पर्वतीय विकास राज्य मंत्री सोबन सिंह जीना ने बागेश्वर के तत्कालीन विधायक पूरन चंद्र आर्या के आग्रह पर गरुड़-देवनाई-चौखुटिया और डंगोली कुलाऊं ग्वालदम मोटर मार्ग की स्वीकृति दी थी। देवनाई चौखुटिया मोटर मार्ग तब से सिर्फ 10 किमी बन पाया है। मार्ग में वर्तमान में सिंपुर गांव तक हल्के वाहनों का आवागमन है।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा ने बताया कि गरुड़ चौखुटिया मोटर मार्ग का विस्तार करने की सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग विस्तार की फाइल केंद्रीय वन मंत्यालय में है। उन्होंने बताया कि वन संरक्षक कुमाऊं और लोनिवि के अभियंताओं ने सड़क का कुछ महीने पहले ही संयुक्त निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे भुवन पाठक का कहना है कि गरुड़ के कई लोग गरुड़ से चौखुटिया तक का आज भी पैदल सफर करने के लिए मजूबूर है। कत्यूर घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन पाठक, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष जीवन लाल वर्मा का कहना है कि गरुड़ क्षेत्र की जनता का सालों का संघर्ष तभी रंग लाएगा जब गरुड़-चौखुटिया मोटर मार्ग का विस्तार होगा।

इस मार्ग के विस्तार करने के संबंध में लोनिवि और सरकार को लिखा गया है। मोटर मार्ग के निर्माण से बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली जिले के लोगों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


-आरके पांडे, एसडीएम गरुड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें