गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ रेंज के रामपुर के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से डरे हुए हैं। तेंदुए ने रविवार रात एक और मवेशी को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में जल्द पिंजरा लगाने की मांग की। रामपुर के पूर्व ग्राम प्रधान देव नाथ ने डीएफओ को भेजे ज्ञापन में कहा कि तेंदुए ने एक दिन पूर्व एक बकरे को पंजा मारकर निवाला बना लिया। शनिवार को फिर एक मवेशी को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है। जैसर, ढिकुरा, सिमार, सीर गांव में जंगली सुअरों ने खेतों में फसल नष्ट कर दी है। जैसर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह कोरंगा ने वन विभाग से जंगली सुअरों को मारने की मांग की है। संवाद