फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भकुनखोला और स्याल्देटीट वार्ड की पेयजल व्यवस्था फिर चरमराई

Sat, 08 Jul 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत गरुड़ के भकुनखोला और स्याल्देटीट वार्ड की पेयजल व्यवस्था फिर चरमरा गई है। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे वार्ड के वाशिंदो ने जल संस्थान और पेयजल निगम से पेयजल व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

भकुनखोला के पूर्व प्रधान दयाल गिरी गोस्वामी और बसंत नेगी ने बताया कि भकुनखोला और स्याल्देटीट के पेयजल उपभोक्ताओं ने बताया कि पेयजल आपूर्ति नियमित करने के संबंध में कई बार जल संस्थान और पेयजल निगम के अवर अभियंता को मौखिक और लिखित रूप से अवगत करा दिया है। दोनों विभागों ने पेयजल आपूर्ति आज तक सुचारु नहीं की है। पेयजल संकट का सामना कर रहे भकुनखोला और स्याल्देटीट के लोग पीने का पानी लाने के लिए नौलों का सहारा ले रहे हैं। बारिश का पानी कपड़े और बर्तन धोने में उपयोग में ला रहे हैं। पेयजल निगम की अवर अभियंता अंजलि नेगी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति जल्द दुरुस्त कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें