गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश से बुधवार की रात बिनखोली में एक मकान ध्वस्त हो गया। मकान ध्वस्त होने से प्रभावित परिवार को हजारों की क्षति पहुंची है।
बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में थापुली देवी पत्नी रमेश सिंह का मकान ध्वस्त हो गया। बारिश के बीच मकान से पत्थर गिरने की आवाज सुनकर मकान के अंदर सोये लोग घर से बाहर भाग निकले। ग्राम प्रधान देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि मकान ध्वस्त होने से प्रभावित परिवार को हजारों की क्षति पहुंची है। ग्राम प्रधान ने तहसीलदार से क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है।