फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लंबित समस्याओं को शीघ्र सुलझाया जाए

Thu, 20 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बागेश्वर वन प्रभाग का वन बीट कर्मचारी संगठन अपनी जिम्मेदारियाें का निर्वहन बखूबी कर रहा है। इसके लिए संगठन ने शासन से उनकी लंबित समस्याओं को शीघ्र सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन

बागेश्वर वन प्रभाग वन बीट कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्याम सिंह चम्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सदस्यों की बैठक हुई। इसमें वनरक्षकों ने कहा कि वह कई साल से वनों की देखरेख करने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि विभाग और सरकार कई बार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इससे अब वनों पर आम जनता दबाव कम हो गया है। इससे मानव वन्यजीव संघर्ष भी घटेगा।
वन कर्मचारी संगठन के प्रभाग मंत्री आनंद सिंह ने कहा कि वन कर्मी वनों की रक्षा के लिए रात-दिन सजग रहते हैं। सभी पक्षों के सहयोग से ही आरक्षित वनों और वन पंचायतों मेंं पेड़ों की संख्या हर साल बढ़ रही है। संगठन के विवेक गोस्वामी ने सरकार से पद बढ़ाने समेत वनरक्षकों की लंबित सभी समस्याओं काे शीघ्र सुलझाने की मांग की। बैठक में बागेश्वर वन प्रभाग के सभी राजि कार्यालयों के वनरक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें