फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अमस्यारी में पहाड़ी से मकान पर गिरा पत्थर, क्षतिग्रस्त

Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अमस्यारी गांव में बारिश के चलते बीते शनिवार को पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर छिटक कर गांव में जा गिरा। इससे दिनेश नाथ और गंगा गिरी के मकानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पत्थर पहले दिनेश नाथ के मकान की छत में गिरा। हादसे में मकान का आगे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में पत्थर गंगा गिरी के मकान के पिछले हिस्से से टकराया और कमरे की दीवार को नुकसान पहुंचा है। घटना के समय घर में किसी के न होने से बड़ा हादसा बच गया। पटवारी नितिन चौधरी ने मौका मुआयना किया। प्रधान देवेंद्र सिंह ने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें