चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जौरासी मंदिर परिसर में व्यापार संघ की ओर से आयेाजित बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ रही घटनाओं पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने इन पर अंकुश लगाने के लिए बाहरी लोगों को चिन्हित कर मकान मालिक को जिम्मेदारी देने की बात कही। यह तय किया गया किया गया कि सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा। बिना पुलिस सत्यापन और आधारकार्ड के किसी भी अनजान व्यक्ति को मकान, दुकान या होटल किराये पर न दिया जाए। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या प्रधान को देने की बात कही गई।
अध्यक्षता व्यापार संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह और संचालन हंसा दत्त शर्मा ने किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ख्याल सिंह रावत, कुंदन पटवाल, लाल गिरी, कृपाल पटवाल, प्रधान प्रकाश पंचोली, भगवती देवी, राधिका शर्मा, भगवत सिंह, भगवती घुघत्याल, पुष्पा देवी, कृपाल पटवाल, गजेंद्र सिंह, भीम सिंह, गणेश ढौडियाल, भगवत सिंह आदि मौजूद रहे।