फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Mon, 24 Jul 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ ( बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने पीएम से इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेसियों ने गरुड़ बाजार में केंद्र सरकार का पुतला फूका।
विज्ञापन




पार्टी कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश काेरंगा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। मुख्य अतिथि कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। बैठक में विधान सभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रदेश की आर्थिक हालत खराब हो गई है। बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीवन चंद्र दुबे, आप के ब्लॉक अध्यक्ष महेश नगरकोटी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष शंकर राम, ब्लॉक उपाध्यक्ष शंकर राम चुनेरा, सचिव अनिल नेगी, शीतल सिंह थायत आदि ने कांग्रेस की सदस्या ली। बैठक में रंजीत दास, गोपाल दत्त भट्ट,लक्ष्मण राम आर्या, सुंदर बरोलिया, हरीश भट्ट, प्रकाश रावल ललित परिहार, गिरीश रौतेला, नरेंद्र कुमार आर्या देवेंद्र कुमार आदि ने विचार रखे। बैठक के बाद केंद्र सरकार का पुतला फूका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें