बागेश्वर। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सा अवकाश पर हैं। ऑर्थोपैडिक सर्जन के नहीं होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। हड्डी से संबंधित केस वाले मरीजों को हायर सेंटर या निजी अस्पताल में जाकर इलाज करवाना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने जल्द हड्डी रोग विशेषज्ञ की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
जिला अस्पताल में हड्डी से संबंधित कोई अन्य चिकित्सक नहीं है। चोट, एक्सीडेंट आदि से हड्डी को नुकसान होने के केस रोजाना आते हैं। हड्डी की बीमारी से संबंधित मरीज जिला अस्पताल में जांच कराने आते हैं। ऐसे में एकमात्र चिकित्सक के अवकाश पर जाने से समस्या बढ़ रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर लटका ताला देखकर दूरदराज से आने वाले मरीजों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। चोटिल मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है।
रेडियोलॉजिस्ट ने संभाला कार्यभार
बागेश्वर। जिला अस्पताल में नए रेडियोलॉजिस्ट ने पदभार संभाल लिया है। लंबे समय से जिला अस्पताल में तीन पदों के सापेक्ष मात्र एक रेडियोलॉजिस्ट के तैनात होने से अल्ट्रासाउंड कराने वालों को दिक्कत हो रही थी। भीमताल से स्थानांतरित होकर आए डॉ. कुमुद पंत की तैनाती के बाद मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ के चिकित्सा अवकाश पर जाने के बाद सीएचसी बैजनाथ से हड्डी रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया है। वह शुक्रवार से कार्यभार संभालेंगे। जिला अस्पताल में स्थानांतरित होकर आए रेडियोलॉजिस्ट और ईएनटी सर्जन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर।