बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में समायोजन की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। डीएम कार्यालय परिसर में बीते 16 मार्च से कोविड उपनल कर्मी धरने पर डटे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और विभाग मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। कोरोना काल में संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले उपनल कर्मचारियों की सेवा समाप्त किए जाने से उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। कहा कि पिछले साल सरकार ने विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने का आश्वासन दिया था लेकिन सेवा विस्तार तक नहीं दिया। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर विक्रम मेहरा, आनंद प्रसाद, बलवंत नगरकोटी, मंजू उप्रेत, पूजा, रितु, रेखा, रीता, सीता आदि मौजूद रहे। संवाद