बागेश्वर। नगर की सड़कों पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी प्रमुख सड़कों पर जाम के हालात बने।
श्रावण के सोमवार के चलते बाजार में सुबह से रौनक थी। दिन चढ़ने के साथ चहल-पहल बढ़ी तो जाम लगना भी शुरू हो गया। नगर की माल रोड, सरयू पुल तिराहा, एसबीआई तिराहा, पिंडारी मार्ग और कांडा मार्ग पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के चलते जाम में फंसे लोगोंं को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस के जवानों को भी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। संवाद