बागेश्वर। जल्थाकोट सड़क बंद होने से वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़क खुलवाने की मांग की है। वाहन स्वामी गणेश दत्त जोशी ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 19 जुलाई को उनका ट्रक जल्थाकोट सड़क पर जा रहा था। जमीन धंसने से ट्रक नाली की ओर पलट गया। 20 जुलाई को क्रेन मंगाई थी। 22 को वाहन को निकाल लिया गया था लेकिन उसी दिन भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। तब से ट्रक, क्रेन वहीं फंसी है। संवाद