फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चार व्यापारियों से चार हजार जुर्माना वसूला

Tue, 28 Nov 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए नगरपालिका ने अभियान चलाया। इस दौरान चार दुकानों में पॉलीथिन मिलने पर दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

नगरपालिका के ईओ हयात सिंह परिहार के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने नगर के दुग बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। कर्मचारियों ने कई दुकानों में चेकिंग की। अधिकांश दुकानों में पॉलीथिन नहीं थी लेकिन चार दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन पाई गई जिसके चलते व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ईओ परिहार ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए के व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें