बागेश्वर। जखेड़ा पेयजल योजना से रविवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। योजना में पूरे दिन पाइपलाइन को शिफ्ट करने का काम चलेगा। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि अक्सर योजना से उपभोक्ताओं को नियमित पानी नहीं मिलने की परेशानी रहती है। मानसून काल में भूस्खलन के कारण भी पाइप लाइन को काफी नुकसान पहुंचा था। अब आरे के पास पाइप लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते रविवार को कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा, स्टेशन मार्ग और अड़ौली में योजना के नलों से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। योजना की मरम्मत के बाद सोमवार को पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद