फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: थम नहीं रहा डेंगू, जिला अस्पताल में 12 मरीज भर्ती

Thu, 19 Oct 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला जारी है। वर्तमान में 12 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू की शुरुआत सितंबर में हुई थी। शुरुआत में इक्का-दुक्का मरीज आ रहे थे लेकिन दूसरे सप्ताह से मरीजों में बढ़ोतरी होने लगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में भी मरीजों की संख्या में कमी दिख रही थी लेकिन दूसरे सप्ताह से फिर मरीज बढ़ने लगे। पिछले एक सप्ताह से मरीजों की संख्या दस से अधिक बनी है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ मरीज भर्ती थे। दोपहर तक तीन नए मरीज भर्ती कराए गए। मरीजों को जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में बने डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि धीरे-धीरे नए मरीजों में कमी आ रही है। अस्पताल में पूर्व से इलाज करा रहे मरीजों की हालत में सुधार है। उन्हें जल्द डिस्चार्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें