फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिचला दानपुर क्षेत्र की सड़कों पर जल्द कराएं डामरीकरण

Wed, 18 Oct 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिचला दानपुर की सड़कों पर डामरीकरण कराने की मांग के लिए क्षेत्र के लोग मुखर हैं। क्षेत्रवासियों, वाहन चालकों ने सड़कों की बदहाली पर आक्रोश जताते हुए कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि रिठकुला-गोगिना, शामा-लीती-रिठकुला, गोगिना-कीमू, शामा-नानी पन्याली और भनार-माजखेत मार्गों को सुधारीकरण और डामरीकरण की दरकार है। रिठकुला-गोगिना सड़क मानसून काल में कई बार बंद होती रही। इसके बावजूद सड़क को खोलने के लिए विभाग से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। बदहाल सड़क को कई बार वाहन चालकों और यात्रियों ने खोला। बारिश बंद होने के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। अन्य सड़कों का हाल भी कमोबेश ऐसा ही है।
सड़कों में बने गड्ढे यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानी को बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभागों को पत्राचार कर समस्या बताई गई लेकिन दूरस्थ क्षेत्र होने के चलते शामा जिला पंचायत क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को अनदेखा किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि अगर जल्द सड़कों की दशा नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान नारायण मेहता, डिगर कोरंगा, दुर्गा मेहता, दिनेश मेहता, यशवंत सिंह, नरेश मेहता, भूपाल मेहता, योगेश कोरंगा, मुकेश कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें