फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल में डेंगू के 15 मरीजों का चल रहा इलाज

Fri, 13 Oct 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल और ट्राॅमा सेंटर में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि डेंगू के मरीजों की संख्या पिछले दो दिनों में फिर बढ़ी है। बुधवार को जिला अस्पताल में 13 मरीज थे। बृहस्पतिवार को दो मरीज और भर्ती हुए हैं। जिले में डेंगू का कोई गंभीर मामला नहीं है। उन्होंने लोगों से डेंगू को देखते हुए मच्छरों से बचाव करने और घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें