फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल के दोनों डेंगू वार्ड हुए फुल, 20 मरीज भर्ती

Sun, 08 Oct 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में बनाए गए डेंगू वार्ड फुल हो चुके हैं। दोनों वार्ड में नए मरीज भर्ती कराने के लिए जगह नहीं बची है। डेंगू के बढ़ते असर से अस्पताल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में डेंगू के 15 मरीज भर्ती थे। 10 मरीजों को जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया था। पांच मरीज ट्रामा सेंटर में बने वार्ड में भर्ती थी। पांच नए मरीजों के आने के बाद ट्रामा सेंटर में बना डेंगू वार्ड भी फुल हो गया है। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अस्पताल में सामान्य मरीजों को भर्ती कराने में भी परेशानी हो रही है। सामान्य मरीजों के लिए बना जनरल वार्ड पहले से फुल चल रहा है। वार्ड की गैलरी में अतिरिक्त बेड डालकर मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है।
सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू वार्ड फुल होने से दिक्कत हो रही है। डेंगू के नए मरीज आए तो उन्हें भर्ती कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी या बाहर भी रेफर करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें