फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डेंगू के छह मरीज डिस्चार्ज, आठ का चल रहा इलाज

Tue, 03 Oct 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डेंगू का प्रकोप है। जिला अस्पताल में आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। नए मरीजों के आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। दो नए मरीज भर्ती हुए जबकि पहले से भर्ती छह मरीजों का भी इलाज चल रहा है। डेंगू के अलावा मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर और अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 50 से अधिक लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं मिले। भर्ती होने वाले मरीज इलाज के बाद एक-दो दिन में स्वस्थ हो रहे हैं। उन्हाेंने लोगों से डेंगू के असर को देखते हुए सतर्क रहने और मच्छरों से बचाव करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें