बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण को दैवी आपदा में क्षतिग्रस्त मकान का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीण ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द मुआवजा देने की मांग की है। बौड़ी निवासी ग्रामीण बहादुर राम ने मंगलवार को एसडीएम मोनिका को ज्ञापन देकर बताया कि 11 सितंबर 2023 को उसका मकान बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। बताया कि मकान तीक्ष्ण रूप से क्षतिग्रस्त है और राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण भी किया था। इसके बावजूद आज तक मदद नहीं मिली है। ग्रामीण ने जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस मौके पर समाजसेवी बालकृष्ण भी मौजूद रहे। संवाद