फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गोवंश को गोसदन भेजने के मामले की जांच के लिए प्रदर्शन

Tue, 28 May 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गो सेवकों ने नगर से गोशाला को भेजे जा रहे गोवंश के मामले में जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। गो सेवकों का कहना है कि नगरपालिका से गोसदन की बजाय जंगलों में पशुओं को छोड़ा जा रहा है। सोमवार को गो सेवकों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने के बाद डीएम अनुराधा पाल को ज्ञापन दिया। गो सेवकों ने बताया कि न्यायालय ने बेसहारा गोवंश को गोसदन या किसी पंजीकृत सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का आदेश दिया है। नगरपालिका भी नगर में घूम रहे लावारिस जानवरों को समय-समय पर गोसदन भेज रही है लेकिन जानकारी मिली है कि पालिका की ओर से गोवंश को गोसदन की बजाय जंगलों में छोड़ा जा रहा है। गोसवकों ने डीएम से नगरपालिका की ओर से पशुओं को गोसदन भेजने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जांच करने की मांग की। इस मौके पर विहिप के गोसेवा प्रमुख रवि रस्तोगी, कुलदीप सिंह, विजय परिहार, कमल मलड़ा, अंशुल कुमार, कमल किशोर, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें