फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जीतनगर-मंडलसेरा की महिलाओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 05 Aug 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश का पानी घरों में घुसने से नाराज मंडलसेरा और जीतनगर की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन देकर कुंथी गधेरे के पानी की निकासी का उचित प्रबंध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को भारी बारिश के बाद कुंथी गधेरा उफान पर आ गया था। गधेरे का पानी बहता हुआ लोगों के घर में घुस गया। मंडलसेरा कैंटीन के आगे के मकान, बनखोला, विवेकानंद विद्या मंदिर के पास और जीतनगर के कई घर और रास्ते जलमग्न हो गए थे। पानी घर में घुसने से नाराज लोगों ने सड़क पर करीब छह घंटे तक हंगामा किया। प्रशासन ने मौके पर जाकर मामले को शांत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
डीएम को ज्ञापन देने गई महिलाओं ने कहा कि हर साल बारिश के दौरान गधेरे का पानी परेशानी का कारण बन जाता है। इस दौरान घरों में पानी और मलबा भरने से लोगों की समस्या बढ़ जाती है। कहा कि गधेरे का नदी तक मिलान होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर भविष्य में संकट अधिक गहरा सकता है। महिलाओं ने समस्या का ठोस निदान नहीं निकलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सभासद रूपा देवी, मीना कार्की, गरिमा मनराल, रेखा मेहता, मुन्नी गोस्वामी, भागीरथी देवी, पार्वती देवी, ललिता गोस्वामी, जानकी चौबे, बीना वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें