फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: काफलीगैर के घटगाड़ में आवासीय मकान क्षतिग्रस्त

Tue, 25 Jul 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के दौरान बुधवार को काफलीगैर तहसील के घटगाड़ में आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सोमवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी था। मंगलवार शाम छह बजे से एक बार फिर जिलेभर में लगातार बारिश हो रही है। कपकोट में हुई सर्वाधिक 90 एमएम, गरुड़ क्षेत्र में 28.50, बागेश्वर क्षेत्र में 18 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को काफलीगैर तहसील के घटगाड़ निवासी मुन्नी देवी पत्नी प्रताप राम का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। लगातार हो रही बारिश के कारण जिलेभर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हालात पटरी पर नहीं लौटे हैं।



सड़क महकमों की पोल खोल रही बारिश

बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश सड़क निर्माण एजेंसियों की पोल खोल रही है। लाख दावों के बाद भी जिले की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हुई हैं।
जिला मुख्यालय में भी समस्या है। जिला मुख्यालय के मंडलसेरा बाईपास की दशा खराब हो गई है। गड्ढों से पटी सड़क पर जलभराव हो रहा है। वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे का अंदेशा बना हुआ है। जिला मुख्यालय की सड़क के हाल ये हैं तो अन्य सड़कों की स्थिति स्वयं समझी जा सकती है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नजदीक बालीघाट से धरमघर जाने वाली सड़क की स्थिति खराब हो गई है। कीचड़ से सनी सड़क पर वाहन फंस रह रहे हैं। मंगलवार को बालीघाट-धरमघर सड़क के छातीखेत, गुरगूचा गधेरे के पास कई घंटे तक फंसा रहा। सड़कों का ऐसा हाल तब है जब बीते रविवार को जिले के भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों के पेंच कसे थे। गड्ढों के कारण हादसा होने पर संबंधित इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश डीएम को दिए थे। संवाद





बागेश्वर की दस सड़कों पर यातायात बाधित

बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश के बीच सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जिले की 10 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। इनमें से दो सड़कें लंबे समय से बंद हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सातचौरा-जल्थाकोट, कांडा-सानिउडियार, चनबौड़ी-बोहाला, बालीघाट-दोफाड़-धरमघर, शोभाकुंड-पोथिंग, भयूं-गुलेर, बागेश्वर-दफौट-नौगांव, धरमघर-माजखेत सड़मिलबा और बोल्डर गिरने से बाधित रही। लंबे समय से बंद सूपी-झूनी, काफलीकमेड़ा सड़क पर भी यातायात बहाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें