फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एडीएम साहब, हरकोट मार्ग बनने के इंतजार में पथरा गईं आंखें

Mon, 03 Jul 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। क्षेत्र के लोगों ने तलाई (सूपी)-हरकोट मोटर मार्ग का काम अधूरा छोड़ने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सड़क का काम पूरा करने की मांग जनता दरबार में उठाई। साथ ही जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा (गांउलीगैर) के लोगों ने नियमित रूप से पानी देेने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम सीएस इमलाल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में 16 समस्याएं आईं। इस मौके पर हरकोट की ग्राम प्रधान भावना देवी ने वर्ष 2020 में स्वीकृत 4.750 किमी तलाई (सूपी)-हरकोट सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने का मामला उठाया। कहा कि सड़क का निर्माण कार्य 17 अक्तूबर 2020 को शुरू हुआ। 16 अक्तूबर 2021 तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा होना था, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी है।
इस पर एडीएम ने संबंधित विभाग को सड़क का काम पूरा करने के निर्देश दिए। गोविंद सिंह कनवाल, भगवती देवी, प्रताप सिंह आदि ने कठायतबाड़ा (गांउलीगैर) में पेयजल संकट का मामला उठाया। उन्होंने नई पाइप लाइन बिछाने की मांग की। एडीएम ने जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी को स्थलीय निरीक्षण कर पानी सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर पूरन सिंह के घर के पास सुरक्षा दीवार बनाने की मांग पर एडीएम ने सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश लोनिवि के अभियंताओं को दिए। द्यौरड़ से रतोड़ा-कपिलेश्वर स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण न होने का मामला शिविर में उठा।
जनता दरबार में सीडीओ आरसी तिवारी, एसडीएम हर गिरि और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मोटर मार्ग के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

बागेश्वर। गरुड़ विकासखंड के द्यौरड़ा-रतौड़ा-कपिलेश्वर मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन जल्द सड़क को वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले 10 साल से सड़क की मांग की जा रही है। लोनिवि को कई बार ज्ञापन दिया गया। बावजूद इसके सड़क की मांग को सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से लोगों को पैदल चलना पड़ता है।
बीमार और बुजुर्गों को इससे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कहा कि सड़क निर्माण के लिए लोग अपनी नाप जमीन देने को तैयार हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। प्रदर्शनकारियों में जगदीश चंद्र पंत, गणेश दत्त लोहनी, खीमानंद जोशी, बसंत जोशी, लीलाधर पांडेय, जीवन चंद्र पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें