फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लोनिवि में गैंग व्यवस्था खत्म करने से बढ़ी परेशानी

Thu, 20 Jul 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लोक निर्माण विभाग में गैंग की व्यवस्था समाप्त होने से सड़कों के रखरखाव में परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग में एक दो दशक पहले गैंग हुआ करती थी। सड़कों की निकासी नालियां खोलना, बंद स्क्रबर की पानी की निकासी जारी रखना गैंग की प्राथमिकता में होता था। गैंग संचालन के लिए गैंग मेट की व्यवस्था होती थी। प्रत्येक सड़क पर गैंग तैनात दिख जाती थी। सरकार ने लोनिवि की गैंग का महत्व नहीं समझा और करीब दो दशक पहले लोक निर्माण विभाग में गैंग की भर्ती बंद कर दी गई। आज स्थिति यह है कि लोनिवि के पास निकास नालियों को खोलने के लिए आदमी नहीं है।
विज्ञापन

गैंग व्यवस्था समाप्त होने का सबसे अधिक असर वर्षाकाल में देखने को मिलता है। सड़कों की देखरेख के लिए गैंग न होने से निकास नालियां बंद रहती हैं। प्रशासन को भी बरसात में ही निकास नालियों, बंद कल्वर्ट खुलवाने की याद आती है। लोनिवि में गैंग की व्यवस्था करने की मांग समय-समय पर उठती रहती है लेकिन सरकार की ओर से गैंग की बहाली के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें