फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दफौट क्षेत्र की समस्याओं का समाधान न होने से रोष

Mon, 17 Jul 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दफोट घाटी युवा संघर्ष समिति ने दफौट क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया है।
विज्ञापन

कांडे के केपीबी गार्डन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष हेमंत बिष्ट की अध्यक्षता और महासचिव कैप्टन भूपेश दफौटी के संचालन में हुई बैठक में दफौट घाटी के विकास के मॉडल पर चर्चा की गई। समाधान की रणनीति तय की गई। बैठक में कहा गया कि इलाके में शिक्षा और चिकित्सा की उचित सुविधा नहीं है। परिवहन की उचित व्यवस्था सरकार और जनप्रतिनिधि नहीं कर रहे हैं। इलाके की समस्याओं के समाधान के लिए डीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बैठक में कई लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें