फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर-दफौट सड़क भी गड्ढों से छलनी

Tue, 28 Nov 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए दी गई 30 नवंबर तक की अवधि में बागेश्वर जिले में सड़कों के गड्ढामुक्त होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। बागेश्वर से दफौट जाने वाली सड़क में भी अनगिनत गड्ढे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

तीस किमी लंबी बागेश्वर-दफौट सड़क की बदहाली शुरूआत से ही शुरू हो जाती है। सड़क के शुरूआत के एक किमी बाद ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। नगर के चंडिका मंदिर के पास सड़क काफी खराब स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। सड़क किनारे बिछी पेयजल लाइन से हो रहे रिसाव से भी सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है। कई स्थानों पर सड़क दोपहिया वाहनों के लिए खतरनाक बनी हुई है। इस सड़क पर रात में वाहन संचालन जोखिमपूर्ण हो सकता है। गड्ढों में दोपहिया वाहनों के रपटने का खतरा है।

एनएच, मंडलसेरा बाईपास भी बदहाल

बागेश्वर। अमर उजाला बदहाल सड़कों पर लगातार खबर प्रकाशित कर रहा है। इससे पहले हमने मंडलसेरा बाईपास, नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग, बिलौना-पगना, बिजयपुर-सानीउडियार सड़कों की हालत सामने रखी थी। इन सड़कों पर पड़े गड्ढे अब तक नहीं पाटे गए हैं। संवाद
विज्ञापन




बागेश्वर-दफौट सड़क पर पड़े बड़े गड्ढों को पाट दिया गया है। सड़क के किमी दो से चार तक डामरीकरण के लिए टेंडर हो गया है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। दफौट सड़क को पेयजल लाइन की लीकेज से भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके लिए जल संस्थान को लिखा गया है।
विज्ञापन


कैलाश आर्या, सहायक अभियंता लोनिवि, प्रांतीय खंड बागेश्वर।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें