फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर की सड़कों पर जाम, लोग परेशान

Fri, 17 Nov 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय की सड़कों पर शुक्रवार को कई बार जाम लगा। जाम के कारण वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर में सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। एसबीआई तिराहा, स्टेशन रोड, मालरोड, सरयू पुल, गोमती पुल क्षेत्र में कई बार जाम लगा। पिंडारी रोड भी वाहनों के दबाव से कई बार जाम हुई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों के साथ ही राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिवाली की छुट्रटियों के बाद घर आए प्रवासी लौटने लगे हैं। इसके चलते अतिक्रमण से सिकुड़ी नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक है। यातायात पुलिस को आवागमन सुचारु रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें