बागेश्वर। आसमान शुक्रवार को सुबह से ही बादलों से घिरा रहा। आसमान में बादल घिरने से ठंड में इजाफा हुआ है। बारिश के आसार बने हुए हैं। शीतकाल में पहली बार मौसम में तब्दीली आई है। मौसम ऐसा ही बना रहा तो आने वाले दिनों में हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी नहीं हुई है। संवाद