फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों पर शिकंजा : नीलेश्वर में दो, चंडिका मंदिर क्षेत्र में चार का चालान

Fri, 14 Jul 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने नगर के चंडिका मंदिर, नीलेश्वर मंदिर क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चंडिका मंदिर क्षेत्र और नीलेश्वर मंदिर क्षेत्र में अभियान चलाकर छह अराजक तत्वों का पुलिस एक्ट में चालान किया।
विज्ञापन

नगर के धार्मिक स्थलों में अराजक तत्वों के उत्पात का मामला अमर उजाला ने बुधवार को शहर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के सामने उठाया था। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने उत्पातियों के आतंक और कोतवाल के पक्ष के साथ प्रमुखता से तथ्यात्मक खबर प्रकाशित की थी। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी और वरिष्ठ उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ नगर के धार्मिक स्थल नीलेश्वर मंदिर, चंडिका मंदिर, बागनाथ मंदिर क्षेत्र में अभियान चलाया। कोतवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान चंडिका मंदिर परिसर में मिले चार अराजक तत्वों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
नीलेश्वर मंदिर क्षेत्र में दो उत्पातियों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। कोतवाल ने बताया कि मंदिर परिसरों में मौजूद अराजक तत्वों की काउंसलिंग की गई। भविष्य में इस तरह की गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 13 बीजीएस 07 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें