फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेयजल संकट से परेशान महिलाओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 27 Oct 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका के ज्वालादेवी वार्ड में अनियमित पेयजल आपूर्ति से नाराज महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वार्ड की महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन देकर पेयजल संकट का जल्द समाधान करवाने की मांग की। समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सभासद नीमा दफौटी के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि वार्ड में अमसरकोट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। बीते एक महीने से लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। कई बार विभाग को सूचित किया गया। डीएम को दिए ज्ञापन में महिलाओं ने मजियाखेत में बिजली के पोल कम होने से कनेक्शन लेने में आ रही समस्या बताई। उन्होंने कहा कि बिजली के खंभे नहीं होने से नया मकान बनाने वालों को दूसरों के घर की छत से बांधकर तार खींचना पड़ रहा है। पूर्व में विभाग को इस समस्या के बारे में भी बताया गया लेकिन विभाग ने सुध नहीं ली। महिलाओं ने जल्द दोनों समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर सुनीता टम्टा, पुष्पा मेहता, गीता देवी, हेमा देवी, पुष्पा नगरकोटी, नीमा जोशी, शोभा, भावना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें