फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: टीएचडीसी तैयार कर रही टनल पार्किंग का प्रस्ताव

Tue, 10 Oct 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में वाहनों का दबाव कम करने के लिए टनल पार्किंग का निर्माण करने की कवायद आगे बढ़ रही है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टनल पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कर रही है।
विज्ञापन

बागेश्वर नगर में पार्किंग की कमी के कारण अक्सर जाम लगता है। नगर की संकरी सड़कें वाहनों का दबाव झेलने में सक्षम नहीं हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इस समस्या को देखते हुए डीएम अनुराधा पाल ने नगर में टनल पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है। नगर के कांडा रोड से लगी जमीन में टनल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। हाल में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया है।
डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि टीएचडीसी टनल पार्किंग की डीपीआर तैयार कर रही है। डीपीआर बनने के बाद शासन से टनल पार्किंग के लिए बजट की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि टनल पार्किंग की योजना धरातल पर उतरने के बाद बागेश्वर नगर में पार्किंग की कोई समस्या नहीं रहेगी। टनल पार्किंग को शासन से मंजूरी दिलाने की कोशिश की जाएगी। प्रस्तावित टनल पार्किंग पर बागेश्वर की जनता की निगाह टिकी है। योजना के धरातल पर उतरने का लोगों को इंतजार है।
विज्ञापन




नगर के त्यूनरा में भी प्रस्तावित है पार्किंग

बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि जिला मुख्यालय में पार्किंग सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर के त्यूनरा में पार्किंग प्रस्तावित है। इसका प्रस्ताव शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें