फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क पर बह रही गंदगी और पानी, लोगों को आवाजाही में परेशानी

Mon, 10 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के मंडलसेरा में विवेकानंद विद्या मंदिर और पास की काॅलोनी को जोड़ने वाली आंतरिक सड़क पर निकास नाली नहीं होने से गंदगी और बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। इसके चलते लोगों को आवाजाही करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर निकास नालियां नहीं बनी हुई है। कच्ची नाली बनी है उसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। विद्यालय जाने जाने वाले विद्यार्थियों, शिक्षक, कर्मचारियों के साथ आसपास के लोगों को दिक्कतें होती हैं। सड़क से डामर उखड़ने के कारण गड्ढे भी पड़ गए हैं। गड्ढों में भी जलभराव हो रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से नाली बनाने की मांग कर रहे हैंं। डीएम अनुराधा पाल ने भी सड़क का मुआयना किया था। लोनिवि के प्रांतीय खंड को सड़क पर निकास नाली बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन नाली नहीं बन पाई है।
लोनिवि के एई बिजेंद्र मेहरा ने कहा कि स्थानीय लोग सड़क चौड़ीकरण और निकास नाली के लिए जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। न कटी सड़क का मुआवजा ले रहे हैं। सड़क काफी संकरी है। निकास नाली बनाने की जगह नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें