फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में फिर बारिश, सात सड़कों पर यातायात बाधित

Mon, 10 Jul 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में शनिरार रात और रविवार सुबह तेज बारिश हुई। बारिश के कारण सरयू और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया। दोपहर बाद मौसम खुल गया था। बारिश के दौरान मलबा आने से सात सड़कों पर यातायात बाधित रहा। इनमें से दो सड़कें एक सप्ताह से भी अधिक समय से बंद हैं।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे तक बागेश्वर और कपकोट में 25-25 मिमी और गरुड़ क्षेत्र में 15 मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान मलबा गिरने से बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर थुनाई नामक स्थान पर पहाड़ी से मलबा गिर गया था। दोपहर में सड़क पर यातायात बहाल हो गया था। इसी सड़क पर शाम चार बजे बिजोरी के पास भारी मात्रा में बोल्डर गिर गए। एक सप्ताह से भी अधिक समय से बंद सूपी-झूनी, काफलीकमेड़ा सड़क पर रविवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। रविवार को कंधार-रौल्याना, गरुड़-धैना, हरसीला-सीमा, भयूं-गुलेर सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा गिरने से यातायात बाधित हो गया। सड़क बंद होने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।

बारिश के कारण सरयू और गोमती नदी पूरे वेग से बह रही है। नदी के तट जलमग्न हो गए हैं। पिछले कई दिनों से रात और तड़के जिलेभर में बारिश हो रही है। दिन में मौसम खुल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें