फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गोगिना सड़क पर यातायात बहाल, झूनी सड़क बंद

Sat, 01 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। बीते तीन दिन से बंद लीती-गोगिना सड़क पर यातायात बहाल हो गया है। शनिवार को कपकोट के सूपी से झूनी वाली सड़क मलबा गिरने से बंद हो गई। शनिवार तड़के कपकोट में 30 एमएम, गरुड़ क्षेत्र में 10 एमएम और बागेश्वर क्षेत्र में सात एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

कपकोट विकासखंड के लीती से गोगिना जाने वाली सड़क बीते बृहस्पतिवार को बोल्डर गिरने से बाधित हो गई थी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार से लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिविजन ने पोकलैंड मशीन के जरिये सड़क से बोल्डर हटाने का काम शुरू किया। सड़क पर गिरे बोल्डरों को हटाने के साथ पहाड़ी पर लटके बोल्डरों को हटाया गया। सड़क पर गिरे मलबे को साफ किया गया। शुक्रवार देर शाम सड़क पर यातायात बहाल हो गया। सड़क पर अभी भी कई स्थानों पर जोखिम बना हुआ है।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सूपी से झूनी जाने वाली सड़क पर भारी मात्रा में मलबा गिर गया। सड़क बंद होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार सड़क को सुचारु करने का काम चल रहा है। जल्द सड़क पर यातायात बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें