बागेश्वर। जिले के कांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही जिले के किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है।
जिले में तीन सीएचसी हैं। कपकोट और बैजनाथ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड के साथ एक्सरे की व्यवस्था है। कांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। जिले में 26 ए टाइप और तीन बी टाइप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। एक भी पीएचसी में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा नहीं है। दूरस्थ इलाकों के लोग पीएचसी पर ही निर्भर रहते हैं। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा न होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सीएचसी और जिला मुख्यालय की सेवा लेनी पड़ती है। संवाद