बागेश्वर। लोनिवि लोहाघाट में तैनात अभियंता शिवकुमार चौरसिया और देहरादून में कार्यरत अमित वर्मा के साथ हुई अभद्रता पर लोनिवि कर्मचारियों ने रोष जताया। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
उत्तराखंड लोनिवि संयुक्त महासंघ के अध्यक्ष जीएस महरा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि जिस तरह से ठेकेदारों ने अभियंताओं के साथ अभद्रता की है, वह निंदनीय है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर बीसी जोशी, कैलाश आर्या, संतोष कुमार, अनिल जोशी, हरीश कनवाल, तारा दुबे, कमला रावत, रेनुका भैसोड़ा, खिमुली देवी आदि मौजूद रहे। संवाद