फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अमसरकोट क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से लोगों में डर

Mon, 04 Sep 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के पास के इलाके अमसरकोट, बिजोरी क्षेत्र में इन दिनों तेदुए के आतंक से लोग डरे हुए हैं। तेंदुआ शाम ढलते ही आबादी क्षेत्र के साथ सड़क पर मंडरा रहा है।
विज्ञापन

बीते रविवार की रात तेंदुए ने बिजोरी पुलिया के पास गाय के एक बछड़े को मौत के घाट उतार दिया। उससे पहले शनिवार को तेंदुए ने सड़क से गुजर रहे लोगों की राह रोक दी। पुलिस के जवान भूपाल सिंह जेम्याल ने बताया कि शनिवार को बिजोरी पुलिया के पास सड़क किनारे तेंदुआ काफी देर से बैठा हुआ था। इस कारण लोग सड़क से गुजरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इनमें उनका साथी भी था। उसने फोन से तेंदुए के सड़क पर बैठे होने की जानकारी दी। चुनाव को देखते हुए उन लोगों की ड्यूटी पास में ही थी। वाहन लेकर मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ सड़क किनारे बैठा हुआ था। वाहन नजदीक ले जाने पर तेंदुआ सड़क पर भागने लगा और फिर कुछ देर बाद सड़क के किनारे से नीचे उतर गया। इस दृश्य को उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया।
इलाके के लोगों ने बताया कि तेंदुए के आतंक को देखते हुए लोग शाम ढलने के बाद घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लोगों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत का कहना है कि इलाके में गश्त की जाएगी। तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें